Ad Code

Responsive Advertisement

Cricket mein sabse kam umar ke cricketers

sabse kam umar ke cricketers

 

कहते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही टुटने के लिए क्रिकेट में बने कई रिकॉर्ड बनके टुटे जरूर है किसी को बनकर टुटने में कई वर्ष लगे हैं, कुछ तो बनने के बाद तोड़ दिए गए हैं, और बहुत सारे भविष्य में टुट सकते हैं |

जहाँ तक सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर की बात है तो ऐसे कुछ खिलाड़ी जरूर है जो काफी कम उम्र में अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए चुने गए, लेकिन काफी कम लोग बहुत लंबा खेलें |

बहरहाल यह सवाल है विश्व में सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों के बारे में, जो अब मैं यहाँ लिखना चाहुंगा -


***हसन रजा***

पाकिस्तान के हसन रज़ा*** ***जिन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज 26 अक्तूबर 1996 को किया था, ***मात्र 14 साल और 227 दिन*** की उम्र में उनका टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ जिंबाब्वे के विरुद्ध फैसलाबाद में, उसी साल एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने डेब्यू किया था, हालांकि उनका कैरियर इतना लंबा नहीं गया ***केवल 7 टेस्ट और 16 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलें*** है इन्होंने, विवादित आईसीएल में खेलने के कारण भी इनका अंतर्राष्ट्रीय कैरियर खत्म हो गया माना जाता है |


***मुश्ताक मोहम्‍मद***

अपने बड़े भाईयों **वज़ीर और हनीफ मोहम्मद** के नक्शे कदम पर चलते हुए मुश्ताक मोहम्मद भी पाकिस्तान के लिए 26 मार्च 1959 को ***मात्र 15 साल 124 दिन की उम्र में*** वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर का आगाज किया इन्होंने अपने छठवें ही टेस्ट में ***भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था , जोकि माना जाता है कि उन्होंने 17 साल 78 दिन की उम्र में लगाया था जोकि उस समय का रिकॉर्ड था जो 40 साल के बाद टुटा***, उन्होंने कुल मिलाकर 10 टेस्ट शतक लगाए, वो दाएं हाथ के बल्लेबाज और एक लेग स्पिनर थे, वो सबसे सफल पाकिस्तानी ऑलराउंडरों में से एक हैं और ***उन्नीस टेस्ट मैचों में अपने देश की कप्तानी ***कर चुके हैं। ***वह पहले और एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर है जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में शतक बनाए वाले और पांच विकेट भी लिए यह कारनामा वो दो बार कर चुके हैं, इन्होंने पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट मैच और 10 एकदिवसीय मैच खेलें है |***


***आकिब जावेद***

पाकिस्तान के दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज है, इन्होंने ***मात्र 16 साल और 189 दिन की उम्र में*** न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर का आगाज किया, इन्होंने ***भारत के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में हैट्रिक ली हुई है जो उन्होंने महज़ 19 साल और 81 दिन की उम्र में हासिल की थी और यह एक रिकॉर्ड है सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का जो आज भी कायम है, जावेद ने अपने करियर में 22 टेस्ट और 163 वनडे मैच खेले।***


***आफताब बालोच***

आफताब बालोच ने पाकिस्तान के लिए केवल ***16 साल 221 दिन की उम्र में*** न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 1969 में पहला टेस्‍ट खेला था, हालांकि ईन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में केवल दो टेस्ट मैच खेलें है, लेकिन यह प्रसिद्ध है ***फर्स्ट क्लास क्रिकेट कैरियर में 400 रन बनाने के लिए जो इन्होंने सिंध के लिए बलुचिस्तान के विरुद्ध बनाए थे, कप्तान के रूप में इन्होंने 428 रन बनाए थे |***


***सचिन तेंदुलकर***

***आखिर में, लेकिन हृदय में सबसे उपर विराजमान है जो विश्व क्रिकेट में रनों का अंबार लगा चुके हैं, जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है, जिनके लिए तारीफें कम पड़ जाती है, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सचिन ने 15 नवंबर 1989 को 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू किया था और 24 वर्ष भारतीय क्रिकेट को दिऐ है।***

***जानकारी स्त्रोत - गुगल, विकीपीडिया***

***चित्र स्त्रोत - गुगल***


Post a Comment

0 Comments